हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मंदिर के पुजारी की चप्पलों से पिटाई; मऊ में थूकने पर हुआ विवाद

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक मंदिर के पुजारी की चप्पलों से पिटाई की गई। मंदिर परिसर के पास थूकने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मंदिर के पुजारी की चप्पलों से पिटाई की गई। मंदिर के पुजारी की पिटाई का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, एक महिला ने आरोप लगाया है कि पुजारी ने उसके दामाद का लाठी-डंडे से मारकर सिर फाड़ दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बाद स्थानीय लोग भड़क उठे और पुजारी की पिटाई कर दी।

आखिर क्या है मामला

यह मामला मऊ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के भीटी का है। यहां शिव मंदिर परिसर के पास थूकने को लेकर विवाद हुआ। महिला ने बताया कि मंदिर परिसर के पास थूकने को लेकर पुजारी ने उसके दामाद की लाठी-डंडे से खूब पिटाई की। पुजारी की मार की वजह से महिला के दामाद के सिर पर गंभीर चोट लग गई। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर नया अपडेट; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई को जोड़ने वाली सड़क बना स्टील ब्रिज

पुजारी की चप्पलों से पिटाई

इसके बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर से बाहर लाकर उसकी चप्पल-जूतों से पिटाई शुरू कर दी। मंदिर के पुजारी की पिटाई का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर हालात को शांत किया।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं:  हरियाणा की मांग पर पंजाब का विरोध; जानें पानी के बटवारे पर क्या कहते हैं आंकड़े?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola