Mau News: 'मेरे पापा दारू पीते हैं, खेत भी बेच दिया, मदद करें', डिप्टी सीएम से 14 साल के बच्चे ने लगाई गुहार, Video

Mau News, Mau Child Video, Mau Viral Video, Deputy CM Keshav Prasad Maurya, UP Viral Video, Viral News

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से दिल को द्रवित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जनसभा के बाद लौट रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से एक 14 साल के बच्चे ने न्याय और मदद की गुहार लगाई। बच्चे ने डिप्टी सीएम से कहा कि उसके पिता बहुत शराब पीते हैं। सब कुछ बेचने पर आमादा है। साहब हमारे परिवार को बचा लीजिए। इस पर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों का तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जनसभा के लिए पहुंचे थे डिप्टी सीएम 

जानकारी के मुताबिक मामला मऊ जिले के कोपागंज इलाके का है। यहां एक जनसभा को संबोधित करने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे थे। जब वे सभा से जाने लगे तो उनकी कार के पास एक किशोर पहुंचा। बताया कि उसका नाम नीरज है और वो फैजुल्लापुर गांव का रहने वाला है। परिवार में माता-पिता, दो भाई और एक बहन है।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1670996482038677505

बच्चा बोला- पहले भी की थी शिकायत

बच्चे ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से कहा कि ए साहब, हमारे पिताजी बहुत शराब पीते हैं। हमारे घर और परिवार को बचा लीजिए। शराब की लत के कारण पिता पुरखों की जमीन को बेच रहे हैं। अगर जमीन चली गई तो वे कहां जाएंगे। बच्चे ने बताया कि पहले भी उन्होंने एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

उधर, डिप्टी सीएम ने बच्चे की बातों और फरियाद को ध्यान से सुना। इसके बाद अधिकारियों को बच्चे के परिवार की मदद का आश्वसन दिया है। बता दें कि इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने फोन से पूरे मामले का वीडियो बना लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ