मऊ में ₹20 और मोबाइल गेम को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

मऊ के मुंशीपुरा में मोबाइल गेम और ₹20 को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों की झड़प में पांच युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mau News

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मोबाइल गेम और महज ₹20 को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। यह घटना नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा नई बस्ती की है, जहां बुधवार रात दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

कैसे शुरू हुआ विवाद?

सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले कुछ युवकों के बीच ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ खेलते समय ₹20 को लेकर विवाद हो गया था। धीरे-धीरे यह झगड़ा इतना बढ़ा कि बच्चों के विवाद में बड़े भी शामिल हो गए। पहले पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था, लेकिन रंजिश की आग ठंडी नहीं पड़ी।

विज्ञापन

रात में भड़का खूनी संघर्ष

बुधवार रात करीब 9 बजे दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किया गया। इस हिंसक झड़प में शाहनवाज (35), राशिद जमाल (25), रोशन (20), शफीक उर्फ छोटे (21), और नदीम अहमद (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। रोशन का आरोप है कि पहले समझौता हो चुका था, लेकिन दूसरे पक्ष ने धोखे से हमला कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इस बार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ₹20 से शुरू हुआ बच्चों का यह विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच चुका है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

विज्ञापन

मऊ से पकड़ा गया बदमाश

इसी बीच मऊ पुलिस ने बुधवार को 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसका नाम विश्वनाथ प्रताप उर्फ आंसू है। विश्वनाथ प्रताप उर्फ आंसू मऊ, सीतापुर और लखनऊ में कई संगीन मामलों में वांछित था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ