उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के रामबन काझा गांव में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। छुट्टी पर घर आए मिजोरम बर्मा बॉर्डर पर तैनात भारतीय सेना के जवान घनश्याम शर्मा पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव में गाय को लेकर हुए एक विवाद में जब जवान अपने परिवार को बचाने के लिए आगे आए, तो दबंगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आर्मी जवान पर दबंगों ने किया हमला
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद जवान ने थाने में तहरीर दी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां तक कि जिला अस्पताल में भी पीड़ित परिवार को नजरअंदाज किया जा रहा है। गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती घनश्याम शर्मा ने भावुक होकर कहा कि हम देश की हिफाजत कर रहे हैं, लेकिन हमारी हिफाजत करने वाला कोई नहीं।
प्रशासन में मचा हड़कंप
बता दें कि घटना का वीडियो और जानकारी जब कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर साझा की, तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। अब सवाल यह उठता है कि अगर देश के जवानों की आवाज भी थानों और अस्पतालों में अनसुनी की जा रही है, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा?
पुलिस मामले की जांच में जुटी
क्या अब जवानों को अपने ही देश में असुरक्षित रहना होगा? प्रशासन की चुप्पी और पुलिस की निष्क्रियता पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कहा है कि जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
10 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
10 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
11 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
12 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
20 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines