हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से टकराई कार, जिंदा जल गए पांच लोग

Mathura Yamuna Expressway Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर कार और बस के बीच हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की जान जाने की खबर मिली है।

विज्ञापन
हादसे के बाद कार और बस में लगी आग

Mathura Yamuna Expressway Accident :  मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह बेहद भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार यात्री बस से टकरा गई। जानकारी के अनुसार हादसे की वजह से कार में आग लग गई और उसमें सवार पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार कार में सवार लोग आगरा की ओर से नोएडा जा रहे थे। मथुरा में एक्सप्रेसवे पर एक बस कार से आगे चल रही थी जिसका टायर पंक्चर हो गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और कार पीछे से बस से टकरा गई। टक्कर के बाद आग भी लग गई और कार सवार समय रहते बाहर नहीं निकल पाए।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए। अभी जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त नहीं हुई है। हादसे का शिकार हुई कार स्विफ्ट डिजायर थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने की कोशिशि की जा रही है।

(खबर अपडेट की जा रही है)

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola