Banke Bihari Temple fights first video viral: एक तरफ प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में हो रहे हादसे भक्तों को विचलित कर रहे हैं। वहीं कृष्ण नगरी वृंदावन में भी बांके बिहारी मंदिर में बीते दिन इतना बड़ा हंगामा हो गया कि भक्तों और पंडितों के बीच हाथापाई तक हो गई। मारपीट का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह आस्था की नगरी में उपद्रव हो रहा है। सारी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देख अब लोग भड़क गए हैं। वहीं पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं का मेडिकल टेस्ट करवा मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रसाद चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार ये सारा विवाद प्रसाद चढ़ाने को लेकर शुरू हुआ। देखते ही देखते बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि हाथा-पाई होने लगी। पुजारियों ने भी मर्यादा का उल्लंघन करते हुए महिलाओं संग भी हाथापाई की। घटना ने इतना विकराल रूप ले लिया की पूरे मंदिर परिसर में हंगामा मच गया। इस शर्मनाक घटना का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर फिर टकराए दो विमान, अमेरिका के एरिजोना में हादसा, सभी उड़ानें कैंसिल
क्या था पूरा मामला
पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि क्या था पूरा मामला? कथित तौर पर सेवायत गोस्वामियों ने भक्तों के साथ मारपीट की। मिली जानकारी के अनुसार,
मुंबई से 17 श्रद्धालुओं का एक समूह बीते दिन यानी सोमवार को बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए आया था। प्रसाद चढ़ाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते लात-घूसों वाली लड़ाई चालू हो गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
भड़के लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही भक्तों में गुस्सा दिखाई दे रहा है। लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक ने लिखा- इन पुजारियों का भी इलाज होना चाहिए। दूसरे ने लिखा- यह सब देख कर लगता है कि अब मंदिरों में श्रद्धालु नहीं जाते, और न ही अब मंदिरों में ईश्वर निवास करते हैं, ईश्वर कही किसी शांत जगह चले गए है इन सब उपद्रवियों से कहीं दूर। तीसरे ने लिखा- लात घुसा को भी प्रसाद बोलते है। इसी तरह के और भी कई कमेंट आए हैं जिनमें गुस्सा साफ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ से लौट रही बस का भयानक एक्सीडेंट, कैमूर में ट्रक-ऑटो भिड़ंत मे 3 की मौत की खबर
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 hr agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
3 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
5 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
6 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
7 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
20 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines