उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी स्क्रिप्ट किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आरोपी फरहान तासीर ने न सिर्फ देश की महशूर यूनिवर्सिटीज से पढ़ाई की, बल्कि दिल्ली की एक कंपनी में मैनेजर की पोस्ट पर भी तैनात था। कोरोना काल में नौकरी जाने के बाद वह अपराध की दुनिया में उतर गया। मथुरा जीआरपी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी फरहान तासीर उड़ीसा का रहने वाला है। उसने बैंगलुरु की क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से बीटेक और एमटेक (Mechanical) किया है। इसके साथ ही पुणे से एमबीए भी किया है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, 9 फरवरी को फरहान दिल्ली से आगरा जा रही ट्रेन में बिना टिकट सवार हुआ। उसने सफर कर रहे एक डॉक्टर को अपना शिकार बनाकर पर्स, मोबाइल और एटीएम कार्ड चुरा लिया। इसके अलावा एटीएम कार्ड का पासवर्ड निकालकर लाखों रुपये की भी चोरी की।
डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज
डॉक्टर की शिकायत पर Mathura GRP ने मामला दर्ज कर टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उड़ीसा से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50,000 रुपये कैश बरामद कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
SP रेलवे आगरा अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी ने पकड़े जाने के डर से मोबाइल, घड़ी और पर्स ट्रेन से ही फेंक दिया था। उसके आपराधिक इतिहास के बारे में और जानकारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- सास को भगाने वाला दामाद ससुर से बोला- अब यह मेरी है, तुम भूल जाओ
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
2 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
5 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
10 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
11 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines