Mathura News: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में मंगलवार शाम को प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के पीछे परिसर के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हालांकि आग से किसी भी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है। बताया गया है कि आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि कई किमी दूर से उन्हें देखा जा सकता था।
आग लगने का कारण खोज रही पुलिस
जानकारी के मुताबिक घटना शाम को हुई। प्रेम मंदिर परिसर में पीछे की ओर एक गोदाम है। किन्हीं कारणों से गोदाम में आग लग गई। इसके बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को मौके पर बुलाया। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की पता किया जा रहा है।
गाजियाबाद में जला चार मंजिला घर
बता दें कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के ही दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी भीषण अग्निकांड हुआ था। यहां लोनी बॉर्डर के पास एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने आठ लोगों का रेस्क्यू किया। जबकि दो महिलाओं की मौत हो गई। यहां शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
दिल्ली में फर्नीचर फैक्ट्री जलकर राख
इससे एक दिन पहले दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगी थी। यहां कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन नुकसान काफी हुआ। बताया गया है कि फैक्ट्री में रखा लाखों रुपयों का फर्नीचर जलकर राख हो गया। फैक्ट्री की आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की करीब 22 गाड़ियां मौके पर पहुची थीं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
4 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
5 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
6 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
8 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
9 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
10 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
12 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
22 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines