Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दबंगों का आतंक समय के साथ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से लगातार चेतावनी देने के बाद भी दबंग अपने कारनामे दिखाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला मथुरा के थाना हाइवे क्षेत्र के गोवर्धन रोड से सामने आया है। यहां एक गांव में तड़के सुबह दबंगों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। ये फायरिंग इतनी भयानक थी कि गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सुबह 4 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट
यह घटना गोवर्धन रोड के सतोहा गांव में आज 4 बजे सुबह तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से अपने घरों में सो रहे लोग उठ खड़े हुए। गांव के रहने वाले गीतम सिंह ने इसको लेकर पुलिस को तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सुबह अपने घर पर सोए हुए थे, तभी सुबह करीब 4 बजे घर की घंटी बजी। घर के बाहर जयदेव और बाकी लोग थे। इन लोगों ने पहले तो गाली-गलौच की। फिर अचानक से उनके घर पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने घर पर कई राउंड फायरिंग की।
पुलिस से सुरक्षा की गुहार
अचानक हुई फायरिंग से घबराए गीतम सिंह ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से कई खाली कारतूस के खोखे बरामद किए। गीतम सिंह ने तहरीर देकर पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: Jaunpur News: पति से की बेवफाई, पर जिंदा न रह पाई, हत्या कर सूटकेस में डाला, गिरफ्तार
सरेआम गोलीबारी की घटनाएं
मथुरा में लगातार दबंगों द्वारा सरेआम गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिले में लगातार हो रही इस तरह की घटनाएं सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रही हैं। इससे पहले भी मथुरा के ही थाना हाइवे क्षेत्र के करनावल में ऐसा मामला सामने आया था। विपक्ष मथुरा जनपद के साथ प्रदेश सरकार की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का मजाक उड़ा रहा है।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
52 mins agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
18 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
18 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
23 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines