Bihar Crime News: बिहार की 3 लड़कियों ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ये लड़कियां मुजफ्फरपुर से गायब हुई थीं। तीनों ने अपने घर पर परिजनों के लिए चिट्ठी छोड़ी थी। जिसमें लिखा था कि वे तीनों परमात्मा से मिलने जा रही हैं। उन्हें ढूंढने की कोशिश मत करना। जिसके बाद तीनों ने अपनी जान मथुरा में दे दी। बताया गया है कि ये लड़कियां 13 मई को मुजफ्फरपुर से लापता हुई थीं। तीनों ने एकसाथ सुसाइड किया है, इसकी आशंका पुलिस ने जताई है।
यह भी पढ़ें:डूंगरपुर मामले में आजम खान दोषी करार, थोड़ी देर में होगा सजा का ऐलान
एक लड़की ने चिट्ठी में लिखा है कि वे लोग हिमालय जा रहे हैं। उन लोगों को बाबा ने बुलाया है। हमें खोजने की जरूरत नहीं है। अगर उनको ढूंढने की कोशिश की, तो वे जहर निगल लेंगी। उन लोगों ने जहर खरीद भी लिया है। परिजन काफी परेशान थे। लड़कियों के फोन की लोकेशन पुलिस को यूपी से मिली थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी। मथुरा में बाजवा पुल के पास 3 लड़कियों के शव मिले थे। पुलिस ने पहले आशंका जताई थी कि ये मां-बेटियों के शव हैं। एक किशोरी के हाथ पर ताजा मेहंदी लगी थी। हाथ पर एसबीजी लिखा था।
पुलिस को मौके पर मिला एक टेलर का बैग
कपड़ों से पुलिस ने एक मुजफ्फरपुर के टेलर का बैग बरामद किया था। जिसके बाद आशंका जताई गई थी कि ये वही लड़कियां हैं, जो मुजफ्फरपुर से लापता हुई थीं। जिसके बाद मुजफ्फरपुर से टीम आई और मामले में जांच की। बताया जा रहा है कि दो लड़कियों के शव की पहचान परिजनों ने कर ली है। एक लड़की की पहचान कपड़ों और दूसरी की पहचान चेहरे से हुई है। तीसरी लड़की की पहचान उसके परिजनों ने नहीं की है। परिजनों के अनुसार यह शव किसी बड़ी उम्र की महिला का है। यह उनकी बेटी नहीं है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
5 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
9 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
10 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
14 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines