भगवान से मिलने जा रही हैं, ढूंढने की कोशिश की तो जान दे देंगी, तीन सहेलियों ने जो कहा वो...

Muzaffarpur Girls Suicide Case: बिहार में घर से लापता हुई 3 लड़कियों ने उत्तर प्रदेश आकर आत्महत्या कर ली। मथुरा में तीनों लड़कियां एक साथ ट्रेन के आगे कूद गईं। तीनों की तलाश परिजन कर रहे थे। इन लड़कियों ने अपने घरवालों के लिए चिट्ठी छोड़ी थी। कहा था कि अगर उनको ढूंढन की कोशिश की, तो वे जहर निगल लेंगी।

Suicide

मथुरा में 3 लड़कियों ने की आत्महत्या।

Bihar Crime News: बिहार की 3 लड़कियों ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ये लड़कियां मुजफ्फरपुर से गायब हुई थीं। तीनों ने अपने घर पर परिजनों के लिए चिट्ठी छोड़ी थी। जिसमें लिखा था कि वे तीनों परमात्मा से मिलने जा रही हैं। उन्हें ढूंढने की कोशिश मत करना। जिसके बाद तीनों ने अपनी जान मथुरा में दे दी। बताया गया है कि ये लड़कियां 13 मई को मुजफ्फरपुर से लापता हुई थीं। तीनों ने एकसाथ सुसाइड किया है, इसकी आशंका पुलिस ने जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लड़की ने चिट्ठी में लिखा है कि वे लोग हिमालय जा रहे हैं। उन लोगों को बाबा ने बुलाया है। हमें खोजने की जरूरत नहीं है। अगर उनको ढूंढने की कोशिश की, तो वे जहर निगल लेंगी। उन लोगों ने जहर खरीद भी लिया है। परिजन काफी परेशान थे। लड़कियों के फोन की लोकेशन पुलिस को यूपी से मिली थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी। मथुरा में बाजवा पुल के पास 3 लड़कियों के शव मिले थे। पुलिस ने पहले आशंका जताई थी कि ये मां-बेटियों के शव हैं। एक किशोरी के हाथ पर ताजा मेहंदी लगी थी। हाथ पर एसबीजी लिखा था।

पुलिस को मौके पर मिला एक टेलर का बैग

कपड़ों से पुलिस ने एक मुजफ्फरपुर के टेलर का बैग बरामद किया था। जिसके बाद आशंका जताई गई थी कि ये वही लड़कियां हैं, जो मुजफ्फरपुर से लापता हुई थीं। जिसके बाद मुजफ्फरपुर से टीम आई और मामले में जांच की। बताया जा रहा है कि दो लड़कियों के शव की पहचान परिजनों ने कर ली है। एक लड़की की पहचान कपड़ों और दूसरी की पहचान चेहरे से हुई है। तीसरी लड़की की पहचान उसके परिजनों ने नहीं की है। परिजनों के अनुसार यह शव किसी बड़ी उम्र की महिला का है। यह उनकी बेटी नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ