UP के मथुरा में दर्दनाक हादसा, खुदाई करते समय 4-5 मकान गिरे, कई लोगों के दबे होने की आशंका

UP Mathura House Collapsed: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आज एक साथ कई मकान ढह गए। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर बचाव कार्य चल रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी हादसास्थल पर पहुंच गई हैं।

Mathura House Collapsed | Uttar Pradesh | Excavation

मथुरा में कच्ची सड़क पर अमरीश टीले की खुदाई के दौरान हादसा हुआ।

विज्ञापन

UP Mathura House Collapsed: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। टीले की खुदाई करते समय अचानक मिट्टी खिसक गई और एक के बाद एक 4 से 6 मकान ढह गए। मलबे के नीचे 12 से 15 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मथुरा थाना गोविंद नगर के दायरे में आने वाली कच्ची सड़क पर अमरीश टीले की खुदाई चल रही थी कि हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही CO सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, कई थानों की पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। NDRF-SDRF को भी बुलाया गया है। एक युवक और महिला को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

6 लोगों हैं जमीन के मालिक

बताया जा रहा है कि पुलिस और प्रशासन की नाक नीचे अवैध तरीके से खुदाई की जा रही थी। जिस जमीन की खुदाई चल रही थी, उसके मालिक सुनील चेन, राम अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, रीतेश सहित 6 लोग हैं। प्लॉट काटने के लिए जमीन को समतल करने के लिए खुदाई का काम चल रहा था, जिसे बराबर करने के लिए बुलडोजर से समतल किया जाना था, लेकिन जमीन खिसकने के कारण हादसा हो गया और खुदाई का काम अटक गया। इसके साथ ही मालिकों का प्लॉट काटकर बेचने का सपना भी अधूरा रह गया है, क्योंकि मामला पुलिस-प्रशासन तक पहुंच गया है।

Advertisment

CM योगी ने लिया संज्ञान

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हुए हादसे पर संज्ञान ले लिया है। उन्होंने मथुरा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए हैं। घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं।

 

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ