Massive Fire in Moradabad Thermocol Factory: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में चंदोसी रोड पर एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। बताया गया है कि ये एक थर्माकोल फैक्ट्री है। शुरुआती दौर में फैक्ट्री के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आंशका थी, लेकिन फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। अग्निकांड से हुए नुकसान और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यहां देखें फैक्ट्री में आग का Video

सुबह रेस्तरां में लगी भीषण आग

शुक्रवार सुबह भी मुरादाबाद के मदर किचन रेस्तरां में भी आग लगी थी। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ये रेस्तरां कोर्ट रोड पर स्थित है। आग रेस्तरां की तीसरी मंजिल पर लगी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ