कुशीनगर में दर्दनाक हादसा; झोपड़ी में आग लगने से मां के साथ जले 5 बच्चे, सभी की मौत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक झोपड़ी में आग लगने से एक महिला और पांच बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर जिलाधिकारी और एएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंनें हादसे के बारे में जानकारी ली। वहीं छह शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में एक साथ एक ही परिवार के छह लोगों की मौत पर मातम पसर गया है।
कुशीनगर के जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 में नौमी नामक व्यक्ति की झोपड़ी में आग लगने से परिवार के छह लोगों की जलकर मौत हो गई है। घटना के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर के रामकोला में एक घर में अज्ञात कारणों से आग लगने से मां समेत 5 बच्चों की मृत्यु हुई।
ज़िलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया, "अज्ञात कारणों से घर में आग लगी थी जिसमें मां समेत 5 बच्चों के मरने की खबर आई है। हम कारणों की जांच करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक पीड़ित… pic.twitter.com/PwFe3t3yba
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
उन्होंने मीडिया को बताया कि हादसा बुधवार देर हुआ। रामकोला के उर्दहा गांव में नौमी सरजू अपने परिवार के साथ रहता था। इस हादसे में मरने वालों की पहचान संगीता (38), अंकिता (10), लक्ष्मीना (9), रीता (3), गीता (2) और के साल के बाबू के रूप में हुई है। बता दें कि हादसे का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: