हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नोएडा में बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में भीषण आग, कई कर्मचारी झुलसे

नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक बिजली का मीटर बनाने वाली कंपनी में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरी इमारत धुएं के गुबार में तब्दील हो गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कई कर्मचारी काम कर रहे थे। पढ़िए नोएडा से मो. यूसुफ की रिपोर्ट।

विज्ञापन

दिल्ली से सटे नोएडा में बड़ा हादसा हो गया। नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक बिजली का मीटर बनाने वाली कंपनी में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरी इमारत धुएं के गुबार में तब्दील हो गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कई कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से कई लोग आग की लपटों के बीच फंस गए। घायल हो गये है। दमकल की 25 से ज्यादा गाडियां आग को बुझाने में लगी है।

आग लगने के बाद धुए का गुबार कई किलो मीटर दूर से देखा गया। ‘बी-40 कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड’ नाम की कंपनी में आग लगी है। 12 मार्च को सुबह करीब 5:30 बजे अचानक आग लग गई। यह तीन मंजिला इमारत है। इस कंपनी में बिजली के मीटर बनाने का काम किया जाता है।

चश्मदीद बसंत झा ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, नाइट शिफ्ट के कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरी फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में करीब एक दर्जन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अपने ही कुत्ते का शिकार हुए SDM साहब, साइन की जगह अंगूठा लगाकर DM से लेनी पड़ी छुट्टी

फिलहाल प्राथमिकता आग को बुझाने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी, इसकी जांच पुलिस और फायर विभाग द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन

जॉइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 25 यूनिट्स को काम पर लगाया गया है। दमकल कर्मी जान जोखिम में डालकर इमारत के अंदर फंसे लोगों को निकालने और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गड्ढे में उछली एंबुलेंस और लौट आईं ब्रेन डेड विनीता की सांसें, पीलीभीत में दिखा ‘चमत्कार’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola