गाजियाबाद में 4 नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप पर बोला धावा, फिर हुआ ऐसा कि भागते बने, देखें Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में लूट की एक बड़ी वारदात होने से टल गई। चार नकाबपोश बदमाशों ने एक सराफ की दुकान पर धावा बोल दिया। हालांकि दुकानदार ने शोर मचाया तो आरोपी भाग खड़े हुए। चारों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक घटना गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के जागृति विहार स्थित एक ज्वेलरी शॉप की है। इलाका पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। उनके हाथों में पिस्तौल थीं। हालांकि बदमाश वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे।
#गाजियाबाद में बेख़ौफ़ बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में किया लूट का प्रयास, #Ghaziabad के मधुबन -बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर सेक्टर 23 जागृति विहार मां भवानी ज्वेलर्स के यहां हथियार लेकर आए बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना को अंजाम देने का किया प्रयास घटना cctv में कैद। pic.twitter.com/0tb4ZZ5oG2
— प्रवीन मिश्रा/praveen mishra 🇮🇳 (@Praveen_mishra9) February 21, 2023
पुलिस ने बताया कि यह घटना दुकान के पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में थाना पुलिस के अलावा अन्य टीमों को लगाया गया है। दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के अलावा अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
कवि नगर के सहायक पुलिस आयुक्त, अभिषेक श्रीवास्तव ने ANI को बताया कि बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुए। दुकान के मालिक सराफ की शिकायत दर्ज कराई गई थी। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चार नकाबपोश बदमाश एक गली में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
तभी गली के एक कोने पर स्थित सराफ की दुकान में घुसते हैं। दुकानदार शोर मचा देता है। जिसके बाद बदमाशों के पैर उखड़ जाते हैं और भाग खड़े होते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: