Maruti van Caught fire in Bulandsahar: यूपी के बुलंदशहर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मारुति वैन में अचानक आग लग गई। हादसे में 4 महिलाएं और 5 बच्चे झुलस गए। जानकारी के अनुसार कार सवार सभी श्रद्धालु जहांगीराबाद के ककरई गांव के रहने वाले थे और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अनूपशहर में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार मारुति वैन को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद वैन में लगे सीएनजी में से गैस लीक होने लगी और देखते ही देखते वैन ने आग पकड़ ली। घायलों को पहले इलाज के लिए जहांगीराबाद सीएचसी सेंटर में भर्ती कराया गया था लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग का काबू पाया।
हादसे के बाद शीशपाल नामक युवक ने बताया कि जहांगीराबाद के ककरई गांव से सभी लोग गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए अनुपशहर जा रहे थे। इस दौरान कार में अचानक आग लग गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद आनन-फानन में सभी श्रद्धालुओं को नीचे उतारा गया और एंबुलेंस के जरिए हाॅस्पिटल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी सुरक्षित है।
बुलंदशहर से शाहनवाज खान की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines