बुलंदशहर में आग का गोला बनी वैन...5 बच्चों समेत 9 लोग झुलसे, ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

Bulandsahar Fire News: यूपी के बुलंदशहर में रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी मारुति वैन में सीएनजी लीक होने के बाद आग लग गई। इस हादसे में 5 बच्चों समेत 9 लोग झुलस गए। फिलहाल सभी को इलाज के लिए हाॅस्प्टिल में भर्ती कराया गया है।

Maruti van Caught fire in Bulandsahar

चलती CNG कार में लगी आग

Maruti van Caught fire in Bulandsahar: यूपी के बुलंदशहर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मारुति वैन में अचानक आग लग गई। हादसे में 4 महिलाएं और 5 बच्चे झुलस गए। जानकारी के अनुसार कार सवार सभी श्रद्धालु जहांगीराबाद के ककरई गांव के रहने वाले थे और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अनूपशहर में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मारुति वैन को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद वैन में लगे सीएनजी में से गैस लीक होने लगी और देखते ही देखते वैन ने आग पकड़ ली। घायलों को पहले इलाज के लिए जहांगीराबाद सीएचसी सेंटर में भर्ती कराया गया था लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग का काबू पाया।

विज्ञापन

हादसे के बाद शीशपाल नामक युवक ने बताया कि जहांगीराबाद के ककरई गांव से सभी लोग गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए अनुपशहर जा रहे थे। इस दौरान कार में अचानक आग लग गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद आनन-फानन में सभी श्रद्धालुओं को नीचे उतारा गया और एंबुलेंस के जरिए हाॅस्पिटल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी सुरक्षित है।

विज्ञापन

बुलंदशहर से शाहनवाज खान की रिपोर्ट।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ