Married Woman Extra Marital Affair Exposed: आज के जमाने में प्यार के चक्कर में कौन नहीं पड़ा होता। किसी के प्यार को कामयाबी मिल जाती है तो किसी को निराशा और दर्द। लेकिन क्या हो जब भारत जैसे सभ्य देश में शादीशुदा लड़की छुप-छुपकर अपने प्रेमी से मिल रही हो और सास की इसपर नजर पड़ जाए। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के एटा में जहां सास ने बहू को प्रेमी के साथ बिस्तर पर ही देख लिया और उसके बाद जो हुआ उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
कहीं और हो गई लड़की की शादी
शादीशुदा लड़की और उसका प्रेमी अक्सर चोरी-छिपे मिला करते थे। दोनों की मोहब्बत आए दिन बढ़ती जा रही थी। दोनों एक-दूसरे बेइंतहा मोहब्बत करते थे लेकिन लड़की की शादी उसके घरवालों ने कहीं और कर दी। दिसंबर में उसकी शादी तो कहीं और हो गई लेकिन प्रेमी से मिलना खत्म नहीं हुआ। लड़की का पति दिल्ली का रहने वाला है।
सास ने बेटे को घुमाया फोन
प्रेमी लड़की के ससुराल जा पहुंचा और उसके साथ बिस्तर पर रंग रलियां मनाने लगा। जैसे ही सास को हल्की सी आहट हुई तो वह कमरे के पास पहुंची और बहू को दूसरे लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में देख हैरान हो गई। उसने तुरंत अपने बेटे को फोन किया और बहू को उसके मायके भिजवा दिया। इसके साथ-साथ उस लड़के के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया।
दर्ज करवाई रिपोर्ट
थाना मारहरा के गांव की रहने वाली लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी शादी अलीगढ़ इलाके के निवासी से हुई थी। लड़का दिल्ली में नौकरी करता है और घर पर वह सास के साथ रहती है। उसने आरोप लगाया कि 29 फरवरी को आरोपी अजय जो नगला भंडारी जिला कासगंज का रहने वाला है उसके घर पर आया और डराकर अवैध संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती की। उस समय सास जाग गई और आरोपी को भागते हुए देख लिया।
लड़की ने बताया कि अजय चार साल से उसे परेशान कर रहा था। उसने पहले भी लड़की के साथ अवैध संबंध बनाकर आपात्तिजनक फोटो खींचे थे जिस वजह से वह लड़की को धमकाया करता था। अजय के गांव का साथी जितेंद्र उसका साथ दिया करता था। लड़की कि तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
3 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
5 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
17 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
22 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
22 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
23 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines