Married Couple With Gun Photo Viral: उत्तर प्रदेश में असलहा संग फोटो खिचानेवालों में हडकंप मच हुआ है। मामला कूडाघाट इलाके का है,जहां एक शादीशुदा जोड़े को शादी वाले दिन असलहा लेकर फोटो खिचाना महंगा पड़ गया। जयमाल स्टेज पर असलहे के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार देर शाम दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सोशल मीडिया पर एक नवदंपति की फोटो जमकर वायरल हो रही है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपने हाथ में 12 बोर का असलहा लिए दिख रहे है।
एक साल पहले हुई थी शादी
वायरल फोटो कूड़ाघाट इलाके के रहने वाले शादीशुदा जोडे़ की है। जिनकी वर्ष 2022 में शादी हुई थी। शादी वाले दिन जोड़े ने 12 बोर का असलहा लेकर स्टेज पर फोटो खिचाई थी। असलहे के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जोड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दूसरें युवक के नाम पर असलहा
जानकारी के मुताबिक जिस गन के साथ दूल्हा और दुल्हन फोटो खिंचवा रहे हैं उसका लाइसेंस भी उनके नाम नहीं है। जिस व्यक्ति के नाम पर गन है, पुलिस उसे भी ढूंढ रही है। ऐसे में लाइसेंसी के लिए भी संकट खड़ा हो गया है।
दूल्हा पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस ने बताया कि दूल्हा रजत कुछ दिन पहले ही अपने घर में जुआ खेलवाने के मामले में जेल की सजा काट चुका है। जुए के खेल की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रजत को घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि रजत अपने घर पर ही जुआ खिलवाता था। उसने घर को अड्डा बना रखा था।
असलहे संग फोटो खिंचवाने वाले दशहत में
असलहे के साथ फोटो खिंचवाने या वीडियो बनवाने वाले लोग अपना फोटो या वीडियो ढूंढ-ढूंढ कर डिलीट कर रहे हैं। पुलिस के डर से कहीं उनकी कोई फोटो गलती से कहीं तो नहीं है जो बाद में वायरल हो जाए। लाइसेंसी असलहाधारी भी अब किसी को अपना असलहा फोटो खिचवाने को नहीं दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
19 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
3 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
6 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
8 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
10 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
12 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines