---विज्ञापन---

दीया से बनी वेदी की अग्नि, वकील बने बराती, तहसील परिसर में ऐसे हुआ प्रेमी जोड़े का विवाह

उत्तर प्रदेश के कौशांबी और औरैया में तहसील व थाना परिसर में प्रेमी जोड़ों की अनोखी शादी चर्चा में है। वकीलों और पुलिस की मौजूदगी में दीये की अग्नि को साक्षी मानकर शादी संपन्न हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के कौशांबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तहसील परिसर में एक प्रेमी जोड़े की शादी हो रही है। इस शादी में एक दीये को वेदी की अग्नि बनाया गया है, जबकि बराती तहसील परिसर के वकील बने हैं। प्रेमी जोड़े की यह शादी अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

बताया जा रहा है कि कौशांबी तहसील परिसर में ही यह शादी हुई है, जहां मौजूद वकील इस शादी के गवाह बने हैं। अग्नि के तौर पर एक दीपक जलाया गया था, जिसे अग्नि साक्षी मानकर इस प्रेमी जोड़े ने सात फेरे लिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के दौरान दोनों के परिजन भी वहां मौजूद थे।

---विज्ञापन---

कहां का है यह मामला?

मामला कौशांबी के सिराथू तहसील का है और प्रेमी जोड़ा शाहपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। इस प्रेमी जोड़े ने सिराथू तहसील परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में शादी की है। दोनों की शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

तहसील परिसर में क्यों हुई शादी?

दोनों परिवार अधिकारी से शिकायत करने आए थे, लेकिन वकीलों ने दोनों परिवार वालों को समझाया और मुकदमे में न फंसने की सलाह दी। इसके बाद वकीलों की सलाह पर दोनों परिवारों की मौजूदगी में मंदिर में ही शादी करवा दी गई। इस अनोखी शादी की चर्चा अब दूर-दूर तक हो रही है।

थाना परिसर में हुई प्रेमी जोड़े की शादी

औरैया में बेला थाना परिसर के मंदिर में हाल ही में एक प्रेमी जोड़े की शादी संपन्न हुई। लड़के और लड़की की शादी दो साल पहले तय हुई थी, लेकिन बार-बार तारीख बदली जा रही थी। इससे परेशान होकर शुक्रवार की शाम लड़की खुद थाना बेला पहुंची। थाने से लड़के पक्ष को बुलाया गया।

---विज्ञापन---

शाम को थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इस दौरान लड़के के माता-पिता वहां मौजूद थे, जबकि लड़की का परिवार दूर से ही इस शादी को देख रहा था।

First published on: Mar 30, 2025 08:27 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola