Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : होली के दिन ग्रेटर नोएडा में कई सोसायटियों में जमकर मारपीट की गई है। एक सोसायटी में गार्डों ने मारपीट के दौरान निवासियों को लाठी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार को इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपी गार्डों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के दौरान गार्डों और निवासियों के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली लेजर पार्क सोसायटी है। होली के दिन सोसायटी में कुछ लोग डीजे पर तेज आवाज में गाना बजाकर डांस कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद दूसरे लोगों ने तेज आवाज में गाना बजाने का विरोध शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद सोसायटी के गार्ड भी वहां पहुंच गए। गार्डों ने निवासियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। हंगामा बढ़ता देख गार्डों ने निवासियों पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान कई लोग घायल भी हो गए। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने घटना का मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ देर बाद मामला शांत होने पर पीड़ितों ने इसकी शिकायत थाना बिसरख पुलिस से की।
पुलिस ने चार गार्डों को पकड़ा
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपी गार्डों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान पृथ्वीराज, अनिल, अक्षय प्रताप व अंसार अहमद के रूप में हुई है। इन आरोपियों ने ही निवासियों के साथ मारपीट की थी। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
रंग खेलने के दौरान हुई मारपीट
गौड़ सिटी स्थित-7 एवेन्यू सोसायटी में रंग खेलने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दो पक्षों के युवकों में जमकर लात-घूसे चले। आरोप है कि बाहर से पहुंचे युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सोसायटी में मारपीट का वीडियो वायरल
एसकेए ग्रीन आर्क सोसायटी में होली के दिन परिसर में मारपीट का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पक्षों के युवकों में सोसायटी के बाहर जमकर मारपीट हो रही है। एक युवक तो पास रखी कुर्सी से दूसरे युवक को मार रहा है। फिर कुछ देर बाद चार युवक एक कार में सवार होकर फरार हो जाते हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
7 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
14 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
17 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
18 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
21 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines