उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम ने करवट ली है। मौसम में आए इस बदलाव का असर कई जिलों में देखने को मिला, जहां आंधी और बारिश के चलते अलग-अलग हादसों में कुल 11 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायल लोगों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
यूपी में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया और आंधी-बारिश की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई। अयोध्या, बाराबंकी और अमेठी में मौसम का कहर देखने को मिला, जहां दीवार, टिन शेड और पेड़ गिरने से हादसे हो गए। गुरुवार को बाराबंकी में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए।
वहीं, अयोध्या में पांच महिलाओं की मौत हुई और उतने ही लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही अमेठी में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। आंधी-बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे लटक गए या गिर गए, जिससे यातायात के साथ ही बिजली की आपूर्ति भी कई इलाकों में बाधित हुई।
किसानों को भी हुआ नुकसान!
इस बेमौसम बारिश की वजह से किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आम और गेहूं की फसल को इस बेमौसम बारिश और आंधी से काफी नुकसान पहुंचा है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजें, ताकि इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
दो बहनों समेत तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत
जानकारी के अनुसार, अयोध्या के महोली के सैदपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आंधी और बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं ट्राली के नीचे बैठ गई थीं। तेज हवा के झोंकों के कारण ट्राली पलट गई, जिससे ललिता (27), पूजा (19) और कमला (28) की मौके पर ही मौत हो गई।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
11 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
12 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
13 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
13 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
18 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
21 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines