Flood in UP: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों के हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। कानपुर में गंगा और बलिया में घाघरा नदी अपने उफान पर हैं। बलिया में घाघरा ने ऐसा रूप लिया है कि 12 घर नदी में समा चुके हैं। इसके अलावा कानपुर में गंगा के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
कानपुर में आबादी क्षेत्र में घुसा गंगा का पानी
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कानपुर में गंगा किनारे निचले इलाकों में पानी आ गया है। कानपुर के डीएम विशाख अय्यर का कहना है कि हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। जिन इलाकों में जलस्तर बढ़ रहा है, वहां से लोगों को निकालने और परिवहन के लिए नावें और ट्रैक्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
बलिया में 12 घर नदी में समाए
उधर बलिया में घाघरा नदी अपने उफान पर है। घाघरा के किनारे स्थित गांवों में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उफनी घाघरा नदी में 12 मकान समा चुके हैं। नदी के तेज बहाव के कारण किनारे का कटार भी जारी है। बलिया के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने भी इस बात की है कि गांव गोपाल टाड़ी में 12 मकान बहे हैं।
उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में भी तबाही
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बारिश और नदियों में जलस्तर बढ़ने के बाद कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। उधर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के बाद भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाओं से हाहाकार की स्थिति है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। वीडियो में दिख रहा है कि करीब 7 इमारतें ताश के पत्तों की तरह छह गए।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
3 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
4 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
5 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
17 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
20 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines