Manthan Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 6 मार्च यानी बुधवार को ‘न्यूज 24’ के ‘मंथन उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग, योगी सरकार की उपलब्धियां, सपा-कांग्रेस गठबंधन, प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं और अपनी पुरानी पार्टी बसपा की प्रमुख मायावती को लेकर खास चर्चा की।
‘डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएंगे’
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा 5 वर्ष जनता के बीच रहकर काम करती है। पीएम मोदी ने लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। हमने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ काम किया है। हम डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
‘यूपी में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में हुआ इजाफा’
ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हेल्थ सेक्टर में योगी सरकार ने आमूलचूल परिवर्तन लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जहां यूपी में 16-17 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे, आज यह संख्या बढ़कर 65 हो गई है। इसमें से 30 निजी क्षेत्र और 35 सरकारी क्षेत्र के हैं। 16 जनपदों में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की प्रक्रिया जारी है। पहले अस्पतालों में चिकित्सक ड्यूटी टाइम के समय गायब हुआ करते थे। आज वे टाइम से अस्पताल पहुंच रहे हैं। सभी दवाइयां अस्पतालों में उपलब्ध हैं।
‘हमने एमबीबीएस की सीटों को दोगुना किया’
डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारे पास हर अस्पताल में रात को लिस्ट आती है, जिसके बाद हम 10-15 मरीजों से बातचीत करते हैं और उनसे पूछते हैं कि उन्हें दवाइयां कैसी मिलीं और क्या वे इलाज से संतुष्ट हैं। हर दिन हम पांच हजार ऑपरेशन निशुल्क करते हैं। हमने एमबीबीएस की सीटों को दोगुना किया है। हम लगातार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
‘सपा सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया को स्थापित किया’
डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी को सत्ता में रहने का मौका मिला है, जनता त्रस्त हुई है। हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को पूरी दुनिया के सामने साबित किया, जबकि सपा सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया को स्थापित किया था। हमारी सरकार ने कानून व्यवस्था में काफी सुधार किया है। उन्होंने कहा कि हमने आर्गेनाइज क्राइम को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। आज कोई भी ऑर्गेनाइज क्रिमिनल सक्रिय नहीं है। संगठित माफिया गिरोह पूरी तरह खत्म हो गए हैं। अगर अपराध हुआ है तो हमने उस पर कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
‘सिंगल हैंडेड थी बसपा की सरकार’
मायावती की सरकार से योगी सरकार की तुलना करने पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि बसपा की सरकार सिंगल हैंडेड सरकार थी। बीजेपी की सरकार डबल इंजन की सरकार है। हर सेक्टर का विकास हुआ है। हमने सभी 75 जिलों को एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम किया है। हमारी सरकार में लोगों को 22 घंटे तहसील मुख्यालय और 18 घंटे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई करने का काम किया है। हमारे पास बिजली की कोई कमी नहीं है। सपा सरकार में केवल दो जिलों में बिजली जाती थी। बाकी जिलों में अंधेरा छाया रहता था।
मायावती पर क्या बोले ब्रजेश पाठक?
ब्रजेश पाठक ने कहा कि मायावती देश की सम्मानित नेता हैं। उन्होंने कभी भी असंवैधानिक काम अपने हाथ में नहीं लिया। वहीं, आकाश आनंद को Y सिक्योरिटी देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विभिन्न एजेंसियां सिक्योरिटी का आंकलन करती हैं, उसके आधार पर फैसला होता है। यह राजनीतिक मामला नहीं है।
यह भी पढ़ें: Manthan Uttar Pradesh: ‘मंदिर जाने वाले ओल्ड फैशन…’ Malini Awasthi ने बताया यूपी का अध्यात्म से कनेक्शन
‘यूपी की सभी 80 सीटों पर बीजेपी की होगी जीत’
ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस बार बीजेपी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। विपक्ष को जीरो बटे सन्नाटा मिलेगा। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि यूपी के दो लड़कों की जोड़ी पहले भी आई थी, सुपरफ्लॉप रही थी। इस बार भी ऐसा ही होगा।
‘दो लड़कों की जोड़ी फिर सुपरफ्लॉप होगी’
डिप्टी सीएम ने अमेठी और रायबरेली को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि राहुल गांधी यूपी सिर्फ घूमने के लिए आते हैं। अमेठी और रायबरेली में बीजेपी की जीत पक्की है। वाराणसी में पीएम मोदी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। यूपी के दो लड़कों की जोड़ी फिर सुपरफ्लॉप रहेगी। रायबरेली में इस बार बीजेपी उम्मीदवार की जीत होगी।
‘राम मंदिर पर हमने अपना वादा निभाया’
ब्रजेश पाठक ने बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि जब हम सत्ता में आएंगे तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करेंगे। मंदिर के बनने से देशवासियों का मन प्रफुल्लित है। लोगों का मानना है कि वहां साक्षात प्रभु राम विराजे हैं। उन्होंने मथुरा-काशी के सवाल पर कहा कि हम यूपी के लोगों की मनभावनाओं को समझते हैं, लेकिन हम संविधान के अनुसार ही काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: Manthan 2024: दंगाइयों के प्रदेश से UP आस्था और टूरिज्म का केंद्र कैसे बना? जानिए क्या कहते पर्यटन मंत्री
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines