मेरठ में मणिपुर जैसी घटना; दुष्कर्म के बाद नाबालिग को किया न्यूड, घसीटते हुए सड़क पर घुमाया
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भी मणिपुर जैसी घटना सामने आई है। यहां के एक थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद एक किशोरी को निर्वस्त्र करके मारपीट का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मामला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र का है। किशोरी के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि इलाके के एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को अपने झांसे में फंसा लिया। उसे निकाह का वादा करके दुष्कर्म किया। आरोप है कि हाल ही में आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोरी को पकड़ लिया।
#Meerutpolice थाना किठौर क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा बाइट #UPPolice pic.twitter.com/xdjkfycNiZ
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) July 26, 2023
आरोपी किशोरी को अपने साथ एक खेत में ले गए। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि सभी आरोपियों ने किशोरी को निर्वस्त्र करके उसके साथ मारपीट की। उसे पीटते हुए खेत से सड़क तक लेकर आए। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में किशोरी गिड़गिड़ाती रही। भैया… भैया… कहते हुए अपने कपड़े मांगती रही, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। किसी तरह से किशोरी अपने घर पहुंची।
इस प्रकरण के बारे में मेरठ के एसपी देहात ने बताया कि थाना किठौर पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। अब किशोरी को कोर्ट में पेश करते हुए बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जाएगी। एसपी ग्रामीण ने बकाया कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
बता दें कि कुछ दिन पहले हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया था। साथ ही उनके साथ दरिंदगी भी की गई थी। मामला इतना बढ़ा था कि देश की संसद तक में हंगामा हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: