Maneka Gandhi filed FIR against Elvish Yadav Said He is Kingpin: नोएडा में रेव पार्टियाें में सांप के जहर के इस्तेमाल करने का आरोप बिग बाॅस विनर एल्विश यादव पर लगा है। अब इस मामले में भाजपा सांसद प्रियंका गांधी ने एल्विश के खिलाफ FIR कराई है। उन्होंने एल्विश को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एल्विश यादव को बख्शना नहीं चाहिए। बता दें कि इस पूरे मामले का खुलासा एक स्टिंग ऑपरेशन से हुआ है। यह स्टिंग मेनका गांधी के एनजीओ से जुड़े लोगों ने किया था। फिलहाल नोएडा पुलिस एल्विश की तलाश में जुटी है। पुलिस ने उसे फरार घोषित कर दिया है।
बोगस ग्राहक बनकर एल्विश से की बात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के पास 9 सांप बरामद किए गए हैं। वहीं इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 कोबरा, 1 अजगर, 2 दुमुंहे और 1 घोड़ापछाड़ सांप बरामद किया है। इसके साथ ही 20 मिली. जहर भी बरामद हुआ है। सेक्टर 51 के बैक्वेंट हाॅल से इन लोगों को अरेस्ट किया गया है। यह सभी लोग रेव पार्टी के लिए सांप का जहर लेकर पहुंचे थे।
मेनका के एनजीओ से जुड़े लोगों ने किया स्टिंग
पीएफए मेंबर गौरव गुप्ता की ओर से पुलिस को दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि बिग बाॅस विनर ऐल्विश यादव रेव पार्टियां कराते हैं। इनमें वे विदेशाी महिलाओं को बुलाते हैं और वहां सांप के जहर का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा एल्विश यादव इन पार्टियों में जिंदा सांपों के साथ वीडियो भी बनाते हैं। गौरव गुप्ता ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि इसके बाद हमने एल्विश यादव से बतौर ग्राहक संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि हम 2 नवंबर को नोएडा के बैक्वेंट हाॅल में पार्टी करने जा रहे हैं। इसमें आप सांप और उसका जहर दे दें।
आरोपों पर एल्विश यादव ने दी सफाई
इस बीच एल्विश ने सफाई देते हुए कहा कि जितने भी आरोप मुझ पर लगाए जा रहे हैं वे सभी बेबुनियाद हैं। मैं कहीं नहीं भागा हूं। पुलिस को पूरी तरह सपोर्ट करने को तैयार हूं। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी ठोस सबूतों के आधार पर ही खबर चलाएं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
5 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
5 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
10 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines