Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां नशे के आदि युवक को उसके परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में भेजा, तो गुस्साए युवक ने स्टील की चम्मच तथा टूथ ब्रश खाना शुरू कर दिया. युवक की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. डाक्टर द्वारा जांच कराई गई तो पेट में भारी मात्रा में मेटैलिक वस्तुएं दिखाई दीं. जिसके बाद डाक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करके युवक के पेंट से 29 स्टील की चम्मच तथा 19 टूथ ब्रश निकालें हैं.
नशामुक्ति केंद्र में युवक खा रहा था चम्मच
आपकों बता दें कि देव नंदनी अस्पताल में एक मरीज के पेट के अंदर से स्टील की चम्मच तथा टूथ ब्रश मिलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बुलंदशहर के रहने वाले 35 वर्षीय सचिन नशे का आदि है. घर वाले उससे काफी परेशान थे. परिजनों ने सचिन को नशा मुक्ति केंद्र में छोड़ दिया. जिसके बाद गुस्साया युवक नशामुक्ति केंद्र में रह कर स्टील की चम्मच तथा टूथ ब्रश को पानी से निगल लिया करता था.
सचिन ने बताया कि उसके परिवार वालों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में छोड़ दिया था. जिससे गुस्से में आकर उसने यह सब चीजें खानी शुरू कर दी. नशामुक्ति केंद्र में खाना भी कम मिलता था. पेट में दर्द होने लगा तो उसने डॉक्टर को दिखाया. जब डॉक्टर ने जांच कराई तो जांच के दौरान मरीज के पेट में काफी मात्रा में मेटैलिक वस्तुएं देख कर हैरान हो गए. डाक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करके उसके पेट से स्टील की चम्मच तथा टूथ ब्रश को बाहर निकाला.
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 30 तोला सोना और विदेशी करेंसी चोरी, जानें किस सोसायटी का मामला
डॉक्टर ने बताई ये वजह
वहीं, देव नंदनी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर श्याम कुमार ने बताया कि एक मरीज को उसके परिजन लेकर आए थे. उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में स्टील की चम्मच तथा टूथ ब्रश खाया करता था. जांच के बाद ऑपरेशन किया गया. जिसके बाद उसके पेट से 29 स्टील की चम्मच और 19 टूथ ब्रश को निकाला गया. अक्सर यह प्रॉब्लम उन लोगों के अंदर होती है जिन्हें साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम होती है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
12 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
21 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
21 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines