हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भाजपा सांसद के घर में युवक की गोली मारकर हत्या, लाश के पास मिली कौशल किशोर के बेटे की पिस्टल

विज्ञापन

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां मोहनलाल गंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के घर उनके बेटे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सांसद के बेटे की है पिस्टल

घटना के बारे में डीसीपी वेस्ट लखनऊ राहुल राज का कहना है, विनय श्रीवास्तव नाम के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक पिस्तौल बरामद की गई है जो विकास किशोर की है। आगे की जांच चल रही है। फोरेंसिक टीम भी आ गई है और हम सीसीटीवी फुटोज खोज रहे हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

सांसद बोले- हम पीड़ित परिवार के साथ

उधर, भाजपा सांसद कौशल किशोर का कहना है कि यह जांच का विषय है। फोरेंसिक टीम और पुलिस ने इस मामले में जांच कर रही हैं। इसमें वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सांसद ने कहा कि हम मृतक के परिवार वालों के साथ खड़े हैं। मुझे नहीं पता कि वहां कौन था। उन्होंने कहा कि जब ये घटना हुआ तो युवक उनके आवास पर ही था।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola