Kanpur Crime News: यूपी के कानपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रापॅर्टी के विवाद में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को मारने के बाद खुद ने ट्रेन से कटकर मरने की कोशिश की। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गुजैनी थाना क्षेत्र के पिपौरी गांव की है।
हत्या के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। प्राॅपर्टी के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। पिपौरी गांव निवासी प्रहलाद के परिवार में पत्नी शशि सैनी के अलावा दो बेटे सतेंद्र और आदित्य हैं। आदित्य अपनी पत्नी के साथ बाहर रहकर नौकरी करता है। जबकि बड़ा बेटा सतेंद्र और पूजा साथ में रहती हैं। पूजा ने बताया कि उसके ससुर पुराना घर बेचना चाहते हैं, जबकि मां उसे दोनों बेटों को देना चाहती थी।
ये भी पढ़ेंः मैनेजर को दिखाया सुसाइड नोट, बैंक से लूटे 40 लाख; कब और कहां हुई ये अनोखी लूट?
खुद की जान देने के लिए रेलवे लाइन पहुंचा पति
इस बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। प्रहलाद की पत्नी मकान नहीं बेचने को लेकर अड़ गई थीं लेकिन पति ने कहा कि वह बयाना ले चुका है। इसी को लेकर बुधवार को दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी शशि की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रहलाद झांसी रेलवे लाइन के पास पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने उसको इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। मामले में एसीपी ने बताया कि प्राॅपर्टी विवाद में हत्या हुई है। पति को भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ेंः अतिक्रमण से बने मंदिर-मस्जिद या दरगाह पर चलेगा बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फरमान
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
9 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
10 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
10 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
10 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines