UP Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने दोस्त को ही रोड पर सरेआम गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पीड़ित लहूलुहान हाल में वहीं गिर गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के सिर में गोली फंसी हुई है। उसका इलाज चल रहा है।
और पढ़िए –Punjab News: लुधियाना में 4 साल की बच्ची से रेप, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी
गाजियाबाद के ईदगाह रोड पर हुई वारदात
घटना गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र की है। यहां 28 वर्षीय शमशाद खान उर्फ काला (28) के सिर में गोली मार दी। यह वारदात तब हुई जब वह ईदगाह रोड पर किसी काम से जा रहा था। गाजियाबाद के एसीपी निमिष पटेल ने बताया कि सूचना मिली थी, एक शख्स को गोली मार दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल काला को भर्ती कराया।
पहले नाम पुकारा, दोस्त मुड़ा तो दाग दी गोली
जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद कला को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित पैदल किसी काम से जा रहा था। एसीपी ने कहा कि मेन रोड पर आरोपी ने पीछे से पीड़ित का नाम पुकारा। जैसे ही काला पलटा तभी आरोपी ने उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
और पढ़िए –Jharkhand News: देशी कट्टे के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, देने वाले थे इस वारदात को अंजाम, जानिए…
वारदात के पीछे पैसों का लेन-देन
मुरादनगर थाना पुलिस की ओर से बताया गया है कि पीड़ित के दोस्त शौकिन ने पैसों के लेन-देन को लेकर उसे गोली मारी है। आरोपियों ने काला से कुछ पैसे लिए थे। कुछ दिनों पहले दोनों में इसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली पीड़ित के सिर में फंसी हुई है। बड़ी सर्जरी के बाद गोली निकाली जाएगी।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
काला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने शौकिन के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार देर रात आरोपी शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
25 mins agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
29 mins agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines