नोएडा में शराब पीने को लेकर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदने से 29 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस, फायर डिपार्टमेंट, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 6 बजे उसका शव बरामद किया गया. यह मामला बुधवार को सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास का है.
मृतक का नाम रवि बताया जा रहा है. उसके कूदने की खबर से हड़कंप मच गया. रवि एटा का रहने वाला था और अभी नोएडा के हरौला में रह रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शराब पीता था. इसके लिए पत्नी उसे रोकती थी, लेकिन उसने शराब पीना बंद नहीं किया. शराब पीने की इसी आदत की वजह से दोनों में अक्सर झगड़ा होता था. बुधवार शाम में भी शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद वह नाले में कूद गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
जब वह नाले में कूदा तो वहां कई लोग थे. नाला गहरा था, जिसकी वजह से हड़कंप मच गया. उसके कूदने के बाद पुलिस को जानकारी दी . सूचना मिलने के बाद सेक्टर 39 थाने की पुलिस टीम और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंचीं. इसके बाद दोनों ने मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. कई घंटों तक जब उसका पता नहीं चला तो फायर सर्विस के कर्मचारी उसे खोजने के लिए नाले में उतरे. SDRF और NDRF की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया. इन टीमों ने भी अपना सर्च ऑपरेशन शुरू किया.
कई घंटों की कोशिश के बाद सुबह करीब 6 बजे रवि का शव बरामद किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
संबंधित खबरें
कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
15 mins agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
2 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
18 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
18 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
20 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
21 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
22 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
22 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
23 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines