Man Commits Suicide During Facebook Live: लव अफेयर के मामले में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रेमिका के किसी और से अफेयर के बाद युवक ने ये कदम उठाया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की बात कही।
मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का है। जानकारी के मुताबिक, करारी थाना क्षेत्र के म्यूहर गांव का रहने वाला 20 साल का जीतू प्राइवेट जॉब करता था। उसका किसी लड़की से अफेयर चल रहा था। पिछले दिनों वह छुट्टी पर घर आया था। परिजन के मुताबिक, घर आने के बाद वो गुमसुम रहता था।
कमरा बंद था, तेज आवाज में बज रहा था गाना
परिजन ने बताया कि बुधवार को भी वो अपने कमरे में था। दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे में ‘मैं तेरी मोहब्बत पा लेता ऐसी मेरी तकदीर न थी… हक तुझ पर जताता मैं कैसे जब तू मेरी जागीर न थी…’ गाना बज रहा था। जीतू की मां ने अपनी छोटी बेटी को कहा कि खाना खाने के लिए उसे बुला ले। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जीतू ने दरवाजा नहीं खोला।
दरवाजा नहीं खुलने के बाद जीतू के पिता ने दरवाजे को तोड़ा तो अंदर जीतू फांसी के फंदे से लटक रहा था। सुसाइड करने के दौरान जीतू फेसबुक पर लाइव था। मामले की जानकारी के बाद मंझनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। कहा जा रहा है कि लड़की का किसी और से अफेयर होने के बाद जीतू ने सुसाइड किया है। फिलहाल, अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
क्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
4 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
6 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
7 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
7 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
9 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
18 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
22 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
23 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
23 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines