Makhi Rape Victim Files Case: उत्तरप्रदेश के उन्नाव माखी रेप कांड की पीडिता चर्चा में, पीडिता ने अपने परिवारजनों के खिलाफ पीड़िता ने माखी पुलिस थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके साथ घटित हुई रेप की घटना के बाद सरकार और संगठन के द्वारा मिली सहायता राशि को परिवार के लोगों ने हड़प ली। पीड़िता का आरोप है कि उसे 1 करोड़ 10 लाख रुपये सहायता राशि मिली थी।
माखी रेप कांड में दुष्कर्म पीड़िता ने अपनी मां ,बहन और चाचा समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। रेप पीड़िता ने चाचा और परिवार के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं आठ महीने की गर्भवती हूं, इसके बाद इन लोगों ने मिलकर हमें घर से बाहर निकाल दिया है और मैं दर-दर भटकने को मजबूर हूं। रेप पीड़िता होने के नाते जो मुझे पैसा मिला था, वह भी इन लोगों ने हड़प लिया है। मुझे पैसों की जरूरत है और यह लोग दे नहीं रहे हैं।
मैं गर्भवती हूं, मुझे पैसे की जरूरत है
उन्नाव माखी रेप कांड मे नया मोड़ आया है। बता दे कि पीड़िता को हादसे के बाद सरकार ने आर्थिक सहायता राशि दी थी। पीड़िता ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया कि मैं इस समय गर्भवती हूं और मेरे पेट में आठ महीने का बच्चा पल रहा है, लेकिन मैं और मेरे पति दर-दर भटकने और ठोकरें खाने को मजबूर हूं। रेप पीड़िता ने कहा कि सरकार और अन्य संस्थाओं की तरफ जो भी आर्थिक सहायता राशि मेरी मदद के लिए मिली थी, उसको मेरे परिवार ने हड़प लिया है, यह लोग नहीं दे रहे हैं।
साथ ही बताया कि जो घर हमें सरकार की तरफ से मिला था, उसको भी इन लोगों ने कब्जा कर लिया है। मुझे और मेरे पति को घर से निकाल दिया है। गर्भवती होने की वजह से मुझे ज्यादा रुपए की जरूरत है, ऐसे में कैसे खर्च चलाएंगे। बस हम किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं। रेप पीड़िता ने कहा कि आज जब मुझे सबसे ज्यादा पैसों की जरूरत है तो वह पैसा हमारे पास नहीं है। वह पैसा सरकार ने मुझे मेरे भविष्य के लिए दिया था।
सफीपुर सीओ ने की पुष्टि
पीड़िता ने परिवारवालों की हरकतों से परेशान होकर नजदीकी थाने में शिकायत दी। सीओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को माखी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें पीड़िता ने अपनी मां, बहन और चाचा समेत चार लोग पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
42 mins agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
45 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
3 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
7 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
18 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines