अंबेडकरनगर में वर्ष 2016 में हुए बहुत ही चर्चित मंशाराम हत्याकांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख और माफिया के रूप में चर्चित अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इस फैसले के बाद पूरे जिले में यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है.
यह घटना साल 2016 में हुई थी, जब चुनावी रंजिश का लेकर मंशाराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और परिजनों ने हत्या के पीछे राजनीतिक दुश्मनी का आरोप लगाया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और कई लोगों से पूछताछ की. जांच के दौरान साजिश और हत्या में अजय सिपाही सहित अन्य तीन आरोपियों की भूमिका सामने आई थी.
यह भी पढ़ें;ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, घटना का CCTV फुटेज आया सामने
मामला अदालत में पहुंचा, जहां अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में लगातार सुनवाई चली. अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयान और साक्ष्य प्रस्तुत किए. अदालत ने सभी तथ्यों और सबूतों पर विचार करने के बाद तीनों आरोपियों को हत्या और आपराधिक साजिश का दोषी पाया.
फैसला सुनते हुए अदालत ने कहा कि यह अपराध गंभीर प्रकृति का है और समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करता है. इसलिए दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है. साथ 10–10हजार रुपए के जुर्माना भरने का भी दिया दण्ड. सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.
इस फैसले को कानून व्यवस्था के लिए एक सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. वहां के लोगों का मानना है कि लंबे समय से चल रहे इस मामले में न्याय मिलने से पीड़ित परिवार को राहत मिली है. वहीं प्रशासन का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें;पढ़ाई के दबाव में बना कातिल! लखनऊ में NEET छात्र ने पिता को मारी गोली, ड्रम में मिली लाश
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
18 mins ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
9 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
10 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
11 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
13 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
14 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
14 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
15 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
16 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines