Greater Noida Traffic: ग्रेटर नोएडा के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक तिलपता गोलचक्कर पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से लोगों को बहुत जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है. प्राधिकरण ने इस चौराहे पर यातायात को सुगम बनाने के लिए सर्विस रोड का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है. 130 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क पर गोलचक्कर से लेकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ओवरब्रिज तक इस नए सर्विस मार्ग को बनाया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक इस पूरे प्रोजेक्ट को अगले दो से तीन महीनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. इसके साथ ही चौराहे के पास वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए एक नया यूटर्न बनाने की तैयारी भी अंतिम चरण में चल रही है.
एक किलोमीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा होगा मार्ग
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 130 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क के समानांतर एक बेहद खास लेन तैयार की जा रही है. यह सर्विस रोड ग्रेटर नोएडा वेस्ट से ग्रेटर नोएडा ईस्ट की तरफ जाने वाली लेन के बिल्कुल किनारे बनाई जा रही है. लगभग एक किलोमीटर की लंबाई वाले इस सर्विस मार्ग की चौड़ाई सात मीटर तय की गई है जो दो लेन का होगा. वर्तमान में 130 मीटर मुख्य सड़क के किनारे कई जगहों पर सर्विस मार्ग का काम अधूरा पड़ा हुआ था जिसकी वजह से रोजाना वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था और पीक आवर्स में गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती थीं.
नोएडा एयरपोर्ट और ओवरब्रिज को देखकर बढ़ी रफ्तार
आगामी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले महीने उड़ान सेवा शुरू होने की संभावना को देखते हुए शहर की सभी प्रमुख सड़कों को दुरुस्त और चौड़ा करने का काम तेज कर दिया गया है. एयरपोर्ट चालू होने के बाद इस पूरे रूट पर गाड़ियों का दबाव अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा जिसे संभालने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है. इसके अलावा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माणाधीन ओवरब्रिज भी अगले कुछ महीनों में पूरी तरह चालू हो जाएगा. इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने चार मूर्ति चौक से लेकर ग्रेटर नोएडा ईस्ट के सिरसा गोलचक्कर तक बस-वे के निर्माण कार्य को भी काफी तेज कर दिया है.
हजारों सोसायटी निवासियों और उद्योगों को मिलेगा सीधा फायदा
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि इस दो लेन की नई सर्विस रोड के बन जाने से अंसल हाउसिंग और पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट जैसी बड़ी सोसाइटियों में रहने वाले हजारों परिवारों का सफर बेहद आसान हो जाएगा. इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र साइट-बी और साइट-सी में काम करने वाले कर्मचारियों और व्यापारियों को भी बिना किसी जाम के अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी. तिलपता गोलचक्कर से ठीक पहले बनने वाला नया यूटर्न वाहनों को बिना किसी बाधा के मुड़ने की सुविधा देगा जिससे चौराहे पर होने वाले हादसों और ट्रैफिक ब्लॉक की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी.
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
4 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
6 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines