Noida News: नोएडा के सेक्टर 10 स्थित बिल्डिंग में आज दोपहर 12 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से करीब 50 लोग बिल्डिंग में फंस गए। सूचना मिलते ही फायर की टीम मौके पर पहुंच गई। बिल्डिंग में फंसे 50 लोगों को फायरकर्मियों ने तत्काल बाहर निकाला। राहत कार्य के दौरान फायरकर्मियों ने बहादुरी का परिचय दिया। इसी वजह से कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं फंसा। सभी को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।
10 गाड़ियां बुलाई गई
आग इतनी भीषण थी कि फायर की 10 गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। समय रहते यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो हादसा और बड़ा हो सकता था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आज जब आग लगी तो बैंक के कर्मचारी वहां काम कर रहे थे। आग लगते ही धुआं चारों तरफ फैल गया। सीढ़ी का इस्तेमाल कर सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल
एडवांस रेस्क्यू टेंडर, वाटर टावर समेत कई अन्य आधुनिक तकनीक से लैस गाड़ियों का इस्तेमाल कर आग को बुझाया गया। आग बुझाने में करीब 1 घंटे लगे। इस दौरान वहां पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों को हौंसला बनाए रखने की लगातार अपील की जाती रही।
क्या बोले सीएफओ?
नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही कुछ ही मिनट में फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग भीषण रूप से लगी थी। 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
सर्फाबाद में भी लगी आग
नोएडा के सर्फाबाद में भी आज आग लग गई। आग एक चार मंजिला मकान के 4th मंजिल पर लगी। फायर की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग की वजह से छत पर नुकसान हुआ है। तत्काल आग पर काबू पा लिया गया है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों पर मंडरा रहा बीमारी का खतरा, जानें क्या है कारण
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
3 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
11 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
13 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
14 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
14 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines