नोएडा इंजीनियर मौत मामले में बड़ा एक्शन, बिल्डर अभय कुमार गिरफ्तार

नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने इंजीनियर की मौत के मामले में नामजद बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. एमजेड विश्टाउन के मालिक पर लापरवाही का गंभीर आरोप है.

Noida engineer death case

नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने इंजीनियर की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. अभय कुमार एमजेड विश्टाउन (MZ Wishtown) प्रोजेक्ट का मालिक है. आरोप है कि बिल्डर की लापरवाही और प्रोजेक्ट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण इंजीनियर की जान गई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था, जिसके बाद रविवार को उसे हिरासत में लिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

विज्ञापन

प्रशासन का बड़ा एक्शन

नोएडा के सेक्टर 150 में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक अधिकारी की सेवाएं तुरंत समाप्त कर दी हैं. इसके साथ ही दो अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. पुलिस ने इस मामले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर लापरवाही बरतने के आरोप में दो रियल एस्टेट डेवलपर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे जिसकी वजह से यह दुखद घटना घटी. घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया है.

विज्ञापन

90 मिनट तक जान बचाने के लिए संघर्ष

हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि कार के पानी से भरे गड्ढे में गिरने के बाद युवराज मेहता करीब 90 मिनट तक अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते रहे. चश्मदीदों के अनुसार युवराज कार की छत पर खड़े होकर लगातार मदद के लिए चिल्ला रहे थे लेकिन समय पर मदद न मिलने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका. युवराज के परिवार और वहां मौजूद लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में हुई देरी पर गंभीर सवाल उठाए हैं. लोगों का आरोप है कि अगर प्रशासन और बचाव दल समय पर सक्रिय हो जाता तो युवराज की जान बचाई जा सकती थी. इस घटना ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ