उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. इसी सिलसिले में जांच एजेंसी की टीम हरिद्वार पहुंची, जहां पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ से पूछताछ की गई. जांच से जुड़े अधिकारियों की टीमें हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों पर भी पड़ताल कर रही हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने हरिद्वार स्थित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पर छापेमारी की. इसके अलावा, बीएचईएल परिसर स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में भी उनसे पूछताछ की गई.
पूछताछ के बाद क्या बोले सुरेश राठौड़?
जांच के लिए सीबीआई की करीब तीन टीमें हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों पर एक्टिव हैं. एजेंसी मामले से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. पूछताछ के बाद सुरेश राठौड़ ने कहा कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच से संबंधित जो भी जानकारी उनके पास थी, वह साझा कर चुके हैं और आगे भी सहयोग करते रहेंगे. उर्मिला सनावर के बारे में पूछे जाने पर राठौड़ ने कहा कि वह उन्हें नहीं जानते और उनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने इस मामले पर इससे अधिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
यह भी पढ़ें: ‘4 साल बाद भी न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी…’, धरने पर बैठे माता-पिता से मिलने के बाद बोले राहुल गांधी
उर्मिला सनावर के वीडियो के बाद चर्चा में आया मामला
गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में पिछले कुछ समय से कथित वीआईपी कनेक्शन को लेकर चर्चा हो रही है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिसंबर में एक्ट्रेस उर्मिला सनावर का एक वीडियो सामने आने के बाद सुरेश राठौड़ से जुड़ा एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस ऑडियो में कथित तौर पर वीआईपी कनेक्शन को लेकर बातचीत होने का दावा किया गया था.
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
9 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
12 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines