Bus Accident in Nainital : नैनीताल में बड़ा हादसा, 32 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

Major Bus Accident in Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक बस अनिंयंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं 26 लोगों को रेसक्यू कर अस्पताल भेजवाया गया है। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है।

Major accident in Nainital, Nainital bus accident, Uttarakhand News

Major Bus Accident in Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बस अनिंयंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस हादसे में 27 लोग घायल हुिए हैंस जिनको रेस्क्यू किया गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी और अन्य नजदीकी अस्पलातों में भेजवाया जा रहे है। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग हरियाणा के हिसार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद मीणा और एसपी सिटी हरबंस सिंह मौके पर मौजूद हैं। एसडीआरएफ सहित पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 32 लोग सवार थे। अभी भी कुछ लोगों को लापता बताया जा रहा है।

हिसार से नैनीताल घूमने गए थे स्कूल के बच्चे

जानकारी के मुताबिक हादसा नैनीताल के कालाढूंगी रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के हिसार से घूमने के लिए एक स्कूल के बच्चे और स्टाफ के लोग नैनीताल आए थे। रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक बस खाई में जा गिरी है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने एसडीआरएफ को मामले की सूचना दी। इसके बाद SDRF हरकत में आई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर अभी राहत और बचाव कार्य जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ