---विज्ञापन---

पति को रिझाने के लिए तांत्रिक के पास पहुंची महिला, आधी रात को हुआ ऐसा काम कि अब सदमे में पीड़िता

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक तांत्रिक ने दिल्ली की महिला को अपनी बातों में फंसा कर यौन शोषण किया। आरोप है कि महिला अपने पति से अलग रहती है, इसलिए वह पति से नजदीकियां और प्यार बढ़ाने के लिए तांत्रिक से पूजा कराने […]

---खबर नीचे जारी है---

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक तांत्रिक ने दिल्ली की महिला को अपनी बातों में फंसा कर यौन शोषण किया। आरोप है कि महिला अपने पति से अलग रहती है, इसलिए वह पति से नजदीकियां और प्यार बढ़ाने के लिए तांत्रिक से पूजा कराने के लिए गई थी। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में रहती है महिला

जानकारी के मुताबिक मामला मैनपुरी जिले के भोगांव इलाके का है। बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली एक महिला दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रहती है। जबकि उसका पति अलग रहता है। महिला एक प्राइवेट नौकरी करती है। कुछ दिनों से पति से अनबन चल रही थी। इसके कारण वह परेशान थी।

ऑफिस के साथ ने दिया था नंबर

पीड़िता ने बताया कि उसके ऑफिस में काम करने वाले एक साथी ने तांत्रिक का नंबर दिया था। महिला ने फोन पर बात की तो तांत्रिक ने समस्या के समाधान का पूरा भरोसा दिया और 29 जुलाई को उसे मैनपुरी बुला लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तांत्रित ने आधी रात को विशेष पूजा करने की बात कही।

आधी रात को कमरे में घुसा आरोपी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि तांत्रिक ने महिला को अपने घर में एक कमरे में सोने के लिए कहा। आरोप है कि आधी रात को आरोपी तांत्रिक कमरे में घुस आया। इसके बाद उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फोड़ दिए।

---खबर नीचे जारी है---

पुलिस के आने से पहले भागा आरोपी

किसी तरह से महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी। बताया गया है कि सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 31, 2023 11:19 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola