Manpuri Viral Video : मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने और करीब 130 अश्लील वीडियो रखने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति जबरन उसे ये वीडियो दिखाता था। पति की हरकतों और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी की मां सीमा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रह चुकी हैं। आरोपी पति शुभम गुप्ता नारायण ट्रेडर्स नामक फर्म का मालिक है। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने बयान दिया है।
क्या बोले कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह?
कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि जिसे महिला नेता बताया जा रहा है, वह वर्तमान में भाजपा से जुड़ी हुई नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैंने सुबह ही जिला अध्यक्ष से बात की है। सीमा गुप्ता पहले पार्टी में थीं, लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें पहले ही निष्कासित कर दिया गया था।” उन्होंने आगे कहा कि सीमा गुप्ता को पार्टी के किसी कार्यक्रम में न तो बुलाया जाता है और न ही वह किसी पद पर हैं।
अखिलेश यादव की टिप्पणी पर जवाब
इस प्रकरण में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं, एक महिला थाने में और दूसरी कोतवाली में। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।इस विवाद पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी को लेकर जयवीर सिंह ने कहा, “उन्हें कोई भी हल्का-फुल्का विषय मिल जाता है तो वे बस ट्वीट करते हैं। सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर पूरी तरह सजग है और प्रशासन कठोर कार्रवाई कर रहा है।”
‘पति दिखाता है गंदे वीडियो’
वहीं, पीड़िता यानी शुभम गुप्ता की पत्नी ने कहा, “घर के सभी लोग मुझे प्रताड़ित करते हैं। मुझे शुरुआत में लगा था कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन तीन साल में कुछ भी नहीं बदला। सबको पहले से ही पता था कि मेरे पति का किसी और महिला से अफेयर है, लेकिन मुझे यह नहीं बताया गया। मेरे पति मुझे जबरन उनके शारीरिक संबंध बनाते हुए गंदे वीडियो दिखाते हैं।” बताया जा रहा है कि शुभम गुप्ता के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
14 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines