---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

इस ‘धाकड़’ सीट से सपा की साख दांव पर, BJP ने खाता खोलने के लिए ‘कद्दावर’ नेता को उतारा मैदान में

UP Sabha elections 2024: मैनपुरी लोकसभा सीट पर कुल 17 लाख से अधिक मतदाता हैं। इस सीट पर मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं। मुलायम सिंह के निधन के बाद इस सीट पर 2022 उपचुनाव में सपा की डिंपल यादव चुनाव जीती थीं।

Mainpuri Lok Sabha seat: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं, तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों में सबसे हॉट सीट है मैनपुरी लोकसभा सीट। इस सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं। वहीं, बीजेपी ने इस सीट से दिग्गज नेता जयवीर सिंह को अपना प्रत्याशी चुना है। बता दें इस बार सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं, वहीं, रालोद इस बार एनडीए के तहत बीजेपी का हिस्सा है।

---विज्ञापन---

सपा का गढ़ मानी जाती है ये सीट

मैनपुरी सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। आंकड़ों पर गौर करें तो 1996 से समाजवादी पार्टी का इस सीट पर कब्जा है। सपा संस्थापक और दिवंगत मुलायम सिंह यादव इस सीट से पांच बार सांसद का चुनाव जीते थे। यही वजह है कि सपा की बहु डिंपल यादव को पार्टी की इस सुरक्षित सीट से उतारा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव ने कन्नोज सीट से चुनाव लड़ा था और वह वहां से हार गईं थीं।

योगी का तेजतर्रार ‘सिपहसालार’

बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह वर्तमान में मैनपुरी सदर सीट से विधायक हैं। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता है। वह यूपी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं। मैनपुरी सदर सीट को सपा का गढ़ माना जाता था, पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट को जीतकर बीजेपी के खाते में डाला था। जिसके बाद उनका यूपी की राजनीति में कद बढ़ गया है। जयवीर की सीट के ओबीसी और ठाकुर वोट बैंक में मजबूत पकड़ है। वह तीसरी बार विधायक बने हैं।

---विज्ञापन---

उपचुनाव में डिंपल जीती थीं

2019 में मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव चुनाव जीते थे। अक्टूबर 2022 में उनका देहांत हो गया था। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव जीत संसद पहुंची।

---विज्ञापन---

लोकसभा सीट का समीकरण समझें

मैनपुरी लोकसभा सीट पर कुल 17 लाख से अधिक मतदाता हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो यहां 4.25 लाख से अधिक  यादव समुदाय के वोट हैं। सीट पर करीब 3.25 लाख शाक्य समाज के मतदाता और 1.20 लाख ब्राह्मण वोट हैं। इसके अलावा सीट पर 50 हजार से ज्यादा मुस्लिम मतदाता और एक लाख से अधिक लोधी वोटर हैं। इस सीट पर बीजेपी पाटी का अभी तक सांसद नहीं चुना गया है।

First published on: Apr 27, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola