News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mainpuri Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक नया दांव चला है। 10वीं लिस्ट के साथ भाजपा ने कई बड़ी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं और इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी का नाम भी शामिल है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को खड़ा किया है तो डिंपल को टक्कर देने के लिए भाजपा ने जयवीर सिंह को टिकट दे दिया है।
कौन हैं जयवीर सिंह?
मैनपुरी से डिंपल यादव के खिलाफ खड़े होने वाले जयवीर सिंह ने 1984 में सियासी गलियारों में एंट्री की थी। राजनीति के शुरुआती समय में कांग्रेस से जुड़े रहने के बाद जयवीर सिंह ने भाजपा ज्वॉइन कर ली। जयवीर सिंह की जन्मभूमि फिरोजाबाद थी, मगर 2002 में जयवीर सिंह ने मैनपुरी के घिघोर से विधानसभा चुनाव लड़ा और इस चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज कर ली। ऐसे में पहली बार विधायक बने जयवीर को यूपी का स्वास्थ्य मंत्री भी बनाया गया।
दूसरी बार बने विधायक
2007 के विधानसभा चुनाव में जयवीर सिंह फिर से चुनावी मैदान में उतरे और एक बार फिर जीत हासिल करके वो बतौर विधायक उत्तर प्रदेश की विधानसभा का हिस्सा बने। साल 2022 में भाजपा ने एक बार फिर जयवीर सिंह पर भरोसा जताया और उन्हें मैनपुरी सदर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस बार भी जयवीर सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज की और योगी मंत्रिमंडल का हिस्सा बने। योगी मंत्रिमंडल में जयवीर सिंह को यूपी के पर्यटन मंत्रालय का दारोमदार सौंपा गया था।
डिंपल को देंगे टक्कर
2022 में मैनपुरी से जीतने के बाद से ही कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा जयवीर को मैनपुरी से प्रत्याशी बना सकती है और भाजपा ने आखिर में वही किया। भारतीय जनता पार्टी ने जयराम को डिंपल के खिलाफ उतारा है, जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि फिरोजाबाद, आगरा, एटा, कन्नौज और इटावा के बाद अब भाजपा सपा के अगले गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। भाजपा मैनपुरी के लोगों का मन जीतने में कितना कामयाब होगी? इसका फैसला 4 जून को आम चुनाव के नतीजों से सामने आएगा।
मैनपुरी। भाजपा ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को मैनपुरी से बनाया प्रत्याशी। क्या बोलीं सपा सांसद डिम्पल यादव? #LokSabhaElection2024 #mainpuri @dimpleyadav @jaiveersingh099 #BJP4India pic.twitter.com/P26YLLfEjM
— Jai Hind 🙏🇮🇳 (@Jaihind1547) April 10, 2024
डिंपल यादव ने दिया बयान
मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। डिंपल यादव का कहना है कि मैं समझती हूं सपा के कार्यकर्ता व सभी लोग जमीन पर हैं और कार्य कर रहे हैं। कोई न कोई प्रत्याशी तो भाजपा का आना ही था। कोई बात नहीं, अच्छी बात है कि जयवीर सिंह जी आए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।