मैनपुरी में फायरिंग का लाइव वीडियो आया सामने, किस वजह से मचा बवाल

मैनपुरी के नाकाऊ गांव में फायरिंग का वीडियो सामने आया है, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि ये फायरिंग वोटर लिस्ट विवाद को लेकर हुई थी।

mainpuri firing video viral

mainpuri firing video

मैनपुरी के नाकाऊ गांव में फायरिंग का वीडियो सामने आया है, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि ये फायरिंग वोटर लिस्ट विवाद को लेकर हुई थी। फायरिंग में ग्राम प्रधान प्रदीप यादव समेत तीन लोग गोलियों से घायल हो गए। फायरिंग में प्रधान प्रदीप यादव समेत तीन लोगों पर गोली चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार, दर्जनों लोगों ने मिलकर प्रधान के घर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

प्रधान प्रदीप यादव ने आरोप लगाया है कि मानिकपुर निवासी आशीष उर्फ बिट्टा का वोट जिस तरीके से बनाया गया है वो गलत है। इस मामले में प्रधान ने एसडीएम को भी सूचना दी। इस मामले में तीन दिन पहले ही आशीष ने प्रधान को धमकाया भी था। अब प्रधान के घर पर ही हमला कर दिया गया जिसमें घायल हुए लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज किया था रेफर किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आरोपियों का क्रिमिनल इतिहास है

कथित तौर पर जिन आरोपियों ने प्रधान के घर पर हमला किया उनमें से कई लोग फरार है। जो गिरफ्तार किए गए हैं उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी आशीष उर्फ बिट्टा करहल के ग्राम मानिकपुर का रहने वाला है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

मुठभेड़ में इनामी बदमाश हुआ घायल

मैनपुरी में हुई इस मुठभेड़ में जिस आरोपी को गोली लगी है वो एक इनामी बदमाश है। उसके पैर में गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चेकिंग के दौरान बुझिया नहर पुल के पास मुठभेड़ हुई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में जाम जैसे हालात हो गए थे, लेकिन पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में आ गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ