Mainpuri Encounter: यूपी के मैनपुरी में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 5 बदमाश गिरफ्तार
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Mainpuri Encounter: यूपी के मैनपुरी में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो बदमाश भगाने में कामयाब हो गए।
घटना मैनपुरी के कुरावली कस्बे की है। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की फायरिंग (Mainpuri Encounter) में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिसके बाद वह घायल हो गया।
मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान मोहम्मद हासिम नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि घायल हासिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से 2 मोटरसाइकिल, अवैध हथियार, कारतूस और कुछ आभूषण बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, बाकी बदमाशों की पहचान मोहम्मद हुसैन, जॉनी उर्फ ऋषभ, कलाम और अभय के रूप में हुई है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने खुलासा किया कि दो बदमाश इरफान और आशीष मौके से भागने में सफल रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: