हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मैनपुरी में दोस्त ही निकला ठेकेदार का हत्यारा, 4 लाख रुपये में हायर किए थे बदमाश

Uttar Pradesh Crime News: मैनपुरी में ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस को एक ठेकेदार का शव मिला था। पुलिस मामले को हादसा मानकर चल रही थी। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, तो चौंकाने वाली बातें पता लगीं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी।

(मनोज शाक्य, मैनपुरी)

Uttar Pradesh Crime: मैनपुरी ने ठेकेदार मर्डर मामले को पुलिस ने सॉल्व कर लिया है। दोस्त ने ही भाड़े के हत्यारों से मिलकर अपने ठेकेदार साथी की हत्या की थी। बोलेरो गाड़ी से बार-बार टक्कर मारकर दोस्त को मौत के घाट उतारा गया। हत्यारे दोस्त ने अपने साथी से करीब 20-25 लाख रुपये उधार ले रखे थे। उसे शक था कि ठेकेदार दोस्त अपनी राजनीतिक पहुंच से उसके ठेकेदारी के काम कटवा देता है, जिसके कारण उसे नुकसान हो रहा था। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। वारदात में पुलिस का बर्खास्त सिपाही भी शामिल है। 30 अप्रैल को ठेकेदार दोस्त का रक्तरंजित शव मिला था। वारदात मैनपुरी सदर कोतवाली इलाके के खरपरी वाले बंबा की है। ठेकेदार अशोक चौहान का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से पड़ताल शुरू की थी। जिसके बाद ठेकेदार अशोक चौहान हत्याकांड की परतें एक के बाद एक खुलती चलीं गईं।

यह भी पढ़ें:नोएडा में 15 साल बड़ी लिव इन पार्टनर की हत्या, जिसके लिए पत्नी को छोड़ा, उसके धोखे ने बताया कातिल

पुलिस के मुताबिक ठेकेदार अशोक चौहान की ठेकेदार नीरज यादव से दोस्ती थी। दोनों का खूब मिलना-जुलना था। जिसके कारण ठेकेदार अशोक चौहान ने नीरज यादव 20-25 लाख रुपये भी उधार दे रखे थे। नीरज यादव को ऐसा लगने लगा कि ठेकेदार अशोक चौहान अपनी राजनीतिक पहुंच से उसे मिलने वाले ठेकेदारी के काम कटवा देता है। ठेकेदार अशोक चौहान अपने उधारी के 20-25 लाख रुपये भी मांग रहे थे। इसके बाद नीरज यादव ने अपने दोस्त अरविंद पाल से ठेकेदार अशोक चौहान की हत्या करने को लेकर बात की।

हत्या के बाद वारदात को दिखाया हादसा

अरविंद पाल ने अपने दोस्त और बर्खास्त सिपाही अनुज डागर एवं मनीष उर्फ विपिन पाल से मिलकर ठेकेदार अशोक चौहान की हत्या कर दी। वारदात को हादसा दिखाने के लिए गाड़ी से शव को कुचला गया। आरोपियों ने हत्या का सौदा 4 लाख रुपये में किया था। जिसके बाद चौहान की रेकी की गई। 30 अप्रैल को आरोपियों ने बंबा थाना कोतवाली मैनपुरी रोड पर डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को कुचला गया। दो आरोपियों मनीष उर्फ विपिन व अनुज डागर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। एसपी ने बताया कि दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें