मैनपुरी में 3 महीने की मासूम से हैवानियत; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में तीन महीने की बच्ची से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी पड़ोसी जितेंद्र को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

मैनपुरी में 3 महीने की मासूम से हैवानियत; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

मैनपुरी में तीन महीने की बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार किया है. (Image- AI Generated)

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ज़िले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. मैनपुरी ज़िले के बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव तीन महीने की नवजात बच्ची से 35 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी. आरोपी की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई, जिसके ठिकानों पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार देर शाम की है जब नवजात बच्ची अपने घर पर चारपाई पर लेती हुई थी. उस दौरान नवजात की मां खाना बना रही थी और उसके पिता घर के काम कर रहे थे.

विज्ञापन

बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला है और परिवार को अच्छे से जानता था. चूकीं वह परिचित था तो वह घर में घुस और बच्ची के साथ खेलने लगा, उसके बाद बच्ची को बाहर ले गया. परिचित होने के कारण परिवार को किसी गलत हरकत का अंदाज़ा नहीं हुआ.

पुलिस के मुताबिक लगभग आधे घंटे बाद, आरोपी वापिस आया और नवजात को खात पर लिटाकर चल गया. इंस्पेक्टर ने कहा कि बच्ची लगातार रो रही थी , जब बच्ची की मां चुप करने गई तो बच्ची के गुप्त अंग से खून निकल रहा था. बच्ची को तुरंत ज़िला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बच्ची की हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. फिलहाल बच्ची का वहां इलाज हो रहा है.

विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बुधवार को जितेंद्र के खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई और उसके बाद आरोपी की गिरफ़्तारी हुई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ