प्रयागराज: BSP के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की शुक्रवार को हत्या कर दी गई है। हमलावारों ने पहले बम फेंका और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। हमले में दो गनर गंभीर हालत में घायल है। घटना प्रयागराज के धूमनगंज इलाके की है।
कोर्ट से लौट रहे थे उमेश पाल
बताया जा रहा है कि उमेश कोर्ट से लौट रहे थे। घर के पास उन पर हमला हुआ। पहले उनकी कार पर गोलियां चलाई गई। जब उमेश कार से निकलकर घर की तरफ भागे तो उन पर बम से हमला किया गया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हमले में मुख्य गवाह उमेश पाल की मौत हो गई है। उसकी सुरक्षा में लगे एक गनर घायल वेंटिलेटर पर है और एक घायल है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि प्रयागराज में 25 जनवरी 2005 को बीएसपी के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। हत्या में उमेश पाल मुख्य गवाह थे। इस हत्याकांड में देवी पाल और संदीप यादव की भी मौत हुई थी। दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
संबंधित खबरें
ऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
21 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
46 mins agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
3 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
3 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines