प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले संकट मोचन महराज के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान 3,880 करोड़ से अधिक के अलग-अलग प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने काशी से अपने गहरे जुड़ाव के बारे में बताया और क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि काशी मेरी है और मैं काशी का हूं। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी की जनसभा में क्या कुछ कहा….
नरेंद्र मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 सालों में बनारस का विकास एक नई रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। काशी ने अपनी विरासत को संजोते हुए आधुनिकता को अपनाया है। उन्होंने कहा कि आज काशी सिर्फ प्राचीन नहीं, बल्कि प्रगतिशील है। साथ ही पूर्वांचल के आर्थिक मानचित्र का केंद्र है।
इस दौरान पीएम मोदी ने काशी और पूर्वांचल में चलाई जा रही जल जीवन मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह कोशिश हर परिवार, हर क्षेत्र और हर युवा को बेहतर सुविधाएं देने के लिए की जा रही है। ये योजनाएं पूर्वांचल को विकसित बनाने की दिशा में नए मील के पत्थर स्थापित कर रही हैं।
पीएम मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें और सावित्रीबाई फुले को नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने बनास डेयरी द्वारा वितरित 100 करोड़ रुपये से अधिक के बोनस को महिलाओं की मेहनत का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि बनास डेयरी ने पूर्वांचल के हजारों परिवारों की तकदीर बदली है। इनकी मदद से कई महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।
प्रधानमंत्री ने आयुष्मान वय वंदन योजना के बारे में बताते हुए कहा कि वाराणसी में अब तक लगभग 50,000 वरिष्ठ नागरिकों को यह कार्ड मिल चुका है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल मुफ्त इलाज देती है, बल्कि बुजुर्गों और उनके परिवारों को आत्मविश्वास भी देती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वाराणसी अब स्वास्थ्य राजधानी बन रही है। जहां कभी इलाज के लिए दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता था, वहीं अब अल्ट्र-मॉडर्न अस्पताल घर के पास ही मिल जाते हैं।
इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि वाराणसी में फूलवरिया फ्लाईओवर, रिंग रोड, लल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा अंडरग्राउंड टनल निर्माण, भिखारीपुर और मंडुआडीह में फ्लाईओवर, बनारस-सारनाथ नया पुल और सिटी रोपवे जैसे प्रोजेक्ट भी शुरू किए जाएंगे। इन प्रोजेक्ट से यात्रा आसान होगी और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि वाराणसी में नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बन चुका है, जहां सैकड़ों खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
44 mins ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
2 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
4 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
23 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines